STORYMIRROR

Nand Kumar

Inspirational

4  

Nand Kumar

Inspirational

वृक्ष लगाओ

वृक्ष लगाओ

1 min
243

आओ हम सब वृक्ष लगाएं 

इस पृथ्वी को स्वर्ग बनाएं ।

चारो तरफ फैले हरियाली

जीवन मे आए खुशहाली।।


वृक्ष हमारे जीवन मे है

बहुत बङे हितकारी ।

कन्दमूल फल पुष्प वायु 

देते औषधि उपकारी।।


मृदा क्षरण को रोक कराते

यह वर्षा भी है भारी।

शीतल छांव लुभा सब को

वाल बृद्ध नर अरु नारी।।


खग का एक ठिकाना है यह

आश्रय अरु देते आहार।

वृक्ष विना सूनी सब प्रकृती 

आती दुःखों की भरमार।।


सब जीवो मे श्रेष्ठ मनुज

निज कर्मो का करिए सुधार।

वृक्ष लगा रक्षण पोषण कर

प्रकृति का करिए श्रृंगार।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational