वो है हमारे देश का संविधान
वो है हमारे देश का संविधान
ना वेद बड़े, ना बाइबिल पड़ी ना बड़ी कुरान
सच्चे भारतवासी के लिए सबसे बड़ा संविधान
अलग - अलग धर्मो के लोगो को बांधे रखता है
हर कोई एक समान है इसकी नज़रों में, भेद कतई ना करता है
अलग - अलग वर्गों के होने के बाद भी एक दूजे से नहीं कटने देता
ये भारत का संविधान है, जो देश नही बटने देता
जो हर पल हर क्षण कायम रखता है देश की शान
वो है हमारे देश का संविधान
जो लोकतंत्र की देता है सरकार, वो हमारा संविधान है
जो देता जीने के मौलिक अधिकार, वो हमारा सविधान
जिसके कारण हम गर्व से कहते सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान
वो है हमारे देश का संविधान
हर भारतवासी को उसके कर्तव्यों को बतलाया है
किस पथ पर चलना है, वो पथ दिखलाया है
जिसके कारण हर भारतवासी कायम रखता अपनी पहचान
वो है हमारे देश का संविधान
हर एक वर्ग के व्यकि को जिसने समता दी
निडर होकर बात करे, निम्न वर्ग को वो क्षमता दी
जिस कारण हम गर्व से कहते मेरा भारत महान
वो है हमारे देश का संविधान।
