STORYMIRROR

वो अक्सर कहता था

वो अक्सर कहता था

1 min
13.9K


वो अक्सर कहता था

ये बारिश की बूंदे 

ये आसमां के बादल

नहीं होंगे हमेशा साथ-हमारे

जी ले इस पल को खुश होकर साथ हमारे,

वो अक्सर कहता था.

ये दिल तेरा है

मत हो हैरान, नहीं जाऊंगा कभी दूर तुझसे

फिर क्यों वो रात आयी ,

जब वो कह गया जाता हूँ अलविदा !!!

वो अक्सर कहता था

ये मोहब्बत, ये ज़िन्दगी की गारंटी नहीं होती,

फिर क्यों वो आज साथ नहीं?

जब साथ ना होने की गारंटी नहीं थी

वो अक्सर कहता था

फ़िक्र मत कर कल की

मैं बस आज हूँ , कल का पता नहीं

फिर क्यों वो आज भी ज़हन में इस क़दर ज़िंदा है

वो अक्सर कहता था

मैं ही आऊंगा, यदि नियति ने चाहा

फिर उसने अपने ही हाथों

नियति बदल दी वापिस ना आकर

वो अक्सर कहता था ....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance