STORYMIRROR

Nand Kumar

Inspirational

4  

Nand Kumar

Inspirational

वक्त

वक्त

1 min
193

वक्त रुकता नहीं वक्त चलता सदा

साथी सबका है फिर भी है सबसे जुदा

वक्त का देख रुख जो जहां मे चला

वो सदा ही मगन जग मे सबका भला


रुख न इसका है समझा जो कोई अगर

खाए ठोकर सहे विघ्न दुर्गम डगर

जिदंगी मे न वो कुछ भी कर पाएगा


वक्त के साथ चलता न जो जाएगा

वक्त सुख और दुख वक्त ही सीख है

वक्त है हार भी वक्त ही जीत है

वक्त दुर्दिन मे भी सुख कुसुम दे खिला


वक्त चाहे तो बिछड़ो को दे फिर मिला

वक्त के संग चलो आगे पीछे नहींं

छूट जो वह गया आएगा फिर नहींं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational