STORYMIRROR

Kalyani Nanda

Inspirational

3  

Kalyani Nanda

Inspirational

वक्त कहां रुकता है ..prompt.24

वक्त कहां रुकता है ..prompt.24

1 min
12K

      वक्त के साथ साथ ,

      दौड़ रहा हूं, ना जाने किस ओर,

      वक्त का पहिया तेजी से घूम रहा है,

      मुझे भी वक्त के साथ जाना पड़ता है,

      लेकिन इतनी तेज मत भागो,

      ऐ वक्त, देख मैं थक चुका हूं,

      जरा रुक जा, थोड़ा ठहर जा।

      मुझे भी थोड़ा रुकना है,

      बुला रहा है देख पीछे से,

      मेरा मासूम बचपन,

     

  जवानी की मस्ती लुभा रही है मुझे,

      एक पल तो रुक जा,

      देख लेने दे पीछे मुड़ कर,

      पीछे अंधेरा ही अंधेरा है,

      बस यादों की एक लौ टिम टिमा रही है,

      बस कुछ पल मुझे फिर से,

      जी लेने दे मासूम बचपन

और जवानी की मस्ती में।

      पर वक्त को ना रुकना था, ना रुका,

      बस यही एक आरज़ू दिल में ले कर,

      बढ़ चला मैं वक्त के साथ,

      क्यों कि अगर चल ना सके वक्त साथ,

      तो आगे ना बढ़ सकेंगे ,

बस पीछे रह जाना है।


           



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational