STORYMIRROR

Praveen Kumar Saini "Shiv"

Inspirational

4  

Praveen Kumar Saini "Shiv"

Inspirational

वक्त गुजर जाएगा

वक्त गुजर जाएगा

1 min
327

वक्त है ये भी गुजर जाएगा,

रोना क्या हालात को देख कर

वक्त ही तो ये भी गुजर जाएगा,

आज शरीर नहीं साथ तो क्या,

रूह का साथ तो साथ रहेगा

न मौत जुदा कर सकती है

ना कोई दुनिया का कानून,

तू साथ था, साथ ही रहेगा

वक्त है ये भी गुजर जाएगा,

नया सवेरा कल फिर आएगा,

तू होगा साथ मेरे ये अटल सत्य है 

तुझे ये सुनाना ही होगा,

हालात के आगे झुकना कैसे,

क्यूंकि वक्त है ये भी गुजर जाएगा

तू ना हो कमजोर, ना उदास हो जाना,

वक़्त राम जी को भी आया था भारी,

वक़्त कृष्णा को भी आया था भारी,

वक्त है देखना ये भी गुजर जाएगा,

सूरज को निगल लिया था हनुमान ने वक्त उनपे जब भारी था,

रख होसला तू ये वक्त भी गुजर जाएगा।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational