STORYMIRROR

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

4  

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

विविधता में एकता दर्शाती हमारी हिंदी भाषा

विविधता में एकता दर्शाती हमारी हिंदी भाषा

1 min
449


आज के आधुनिक दौर में हमने माना,

बनी है ज़रूरी हमारे लिए अंग्रेज़ी भाषा।

पर घर के अंदर और बाहर ज़रूरी है,

आज भी हमारी अपनी ही भाषा।


दफ्तरों में है हमारी हिंदी राजभाषा,

जो देख रही है कब से हमारा रास्ता।

बड़ी मीठी और सरल है ये हमारी भाषा,

जो लगती है हमारी अपनी ही भाषा,


बड़ी ही आसान है हमारी ये अपनी भाषा,

सारे हिंदुस्तान की है ये हमारी भाषा।

विविधता में एकता को दर्शाती,

बड़ी ही प्यारी है हमारी राजभाषा।


हमारी पहचान है हमारी हिंदी भाषा,

हमारा फख्र है हमारी ये अपनी भाषा।

क्यों न लिखें, बोलें और पढ़ें सभी हम,

फिर ऐसी अपनी न्यारी और प्यारी भाषा।


आज के वक्त का भी है बस यही तकाज़ा,

अपनाएँ हम अपनी ही हिंदी भाषा।

स्वदेशी भाषा का मान बढ़ाकर,

खुद का भी बढ़ाएँ हम मान ज़रा सा।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational