STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Inspirational

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Inspirational

विश्वास

विश्वास

1 min
0

जीवन का एक अनमोल आधार है विश्वास,
हर रिश्ते में स्नेह का धोध बहाता है विश्वास।

जीवन के हर कदमों पर फैलाता है उजाला,
मुसीबतों में होंसला बढाता रहता है विश्वास।

सफलता की प्राप्ति के लिये जगाता है साहस,
मायूस मन को गहरा सुकून देता है विश्वास।

प्रेम ज्योत दिल में जलाकर मिटाता है नफरत,
दुश्मनी को भी दोस्ती में बदल देता है विश्वास।

वक्त बदलने से जब जीवन बनता है सुनसान,
नई आशाओं की बसंत को लहराता है विश्वास।

परिस्थिति कोई भी हो, कभी न डरना 'मुरली',
जिंदगी का कठीन खेल जीता देता है विश्वास।

 रचना:-धनजीभाई गढीया"मुरली" (ज़ुनागढ-गुजरात)


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational