विश्व हास्य दिवस
विश्व हास्य दिवस
दुनिया की परेशानियों में
चकरघिन्नी जैसा घूम रहे हैं हम सब
छिन गई है, सबके होठों से हंसी
आइए दोस्तो आज हास्य दिवस पर
खुद भी हंसे, दूसरों को भी हंसाए।
आजकल हंसने के लिए
लाफ्टर योगा की है इक अनूठी अवधारणा
बिना शर्त सबको हंसाने के लिए
ये नहीं निर्भर
द्विअर्थी चुटकुलों और बेहूदी कॉमेडी पर
ये इक समूह में अभ्यास के रूप में
हंसना सिखाते हैं हमको।
अभ्यास से होती है हंसी वास्तविक
हंसिए हंसिए खूब हंसिए
दोस्तो, हंसी होती है संक्रामक भी।
