STORYMIRROR

Anjana Singh (Anju)

Inspirational

4  

Anjana Singh (Anju)

Inspirational

विकलांग

विकलांग

1 min
417

हमारी भी है एक अभिलाषा

कभी समझो हमारी भी भाषा

हम भी हर काम में हैं सक्षम

ना समझो हमें भी किसी से कम


कभी पहचानो हमारी भी क्षमता

ना दिखाओ कभी लाचार सी मानसिकता

माना तन से हैं विकलांग 

पर आत्मा से हैं नहीं विकलांग


नसीब की ठोकर के हैं मारे 

फिर भी जिंदगी से नहीं हैं हारे  

मत दो हमें कोई सहारा

पर कहो ना कभी हमें बेसहारा


अपनी मेहनत को बुलंदी पर रखकर

असंभव कार्य भी हैं कर जाते 

अपनी दृढ़ता का प्रमाण देकर

जाने कितने मेडल हम भी लाते


हमारी सोच में भले हो फासले

पर हमारे भी हैं बुलंद हौसले

हम नहीं होते सबों में शामिल

पर रखते अपने दम पर खड़े होने के काबिल


मजाक ना कभी हमारा उड़ाए

कभी ना कभी तो सभी लड़खड़ाए 

जनमानस से है विनती हमारी

हमें भी दें दुनिया में भागीदारी


हम भी ईश्वर की ही रचना

हमारा भी है कुछ सपना

मजबूत हमारे मन के इरादे

बिल्कुल मन के सीधे सादे


हम भी गिरकर उठ जायेंगे

लड़खड़ाकर संभल जायेंगे

थामकर हौसलों का दामन

एक दिन शिखर पर चढ़ जायेंगे


दया कर ना बनाओ 

हमें कृपा के पात्र

थोड़ा मान सम्मान से

हमें भी बनाओ सुपात्र


हम भी एक दिन

अपने सपने पूरे करेंगे

बुलंद हौसलों के साथ

देश का नाम रौशन करेंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational