STORYMIRROR

Prabhat Pandey

Abstract

4  

Prabhat Pandey

Abstract

वीवो आईपीएल २०२१

वीवो आईपीएल २०२१

1 min
363

सिक्सर कौन लगायेगा 

कौन नाम बनायेगा 

किसके सिर पर सजेगा ताज 

यह अब तय हो जायेगा 

सही गिरेगी गुगली या स्विच हिट लग जायेगा 

बाउंसर गुजरेगी कानों से 

या हुक शॉट खेला जायेगा 

क्या गेंद रहेगी नीची या सिर से टकरायेगी 

क्या पिच लेगी स्पिन या ओस साथ निभायेगी 

कौन लक्ष्य को भेदेगा ,कौन जश्न मनायेगा 

यह तो,वीवो आईपीएल ही बतायेगा!!

क्या दिखेगी हिट मैन की दादागिरी 

या गुस्सा कोहली का साथ निभायेगा 

क्या पोलार्ड की दिखेगी पावर हिटिंग 

या धोनी का रिव्यू रंग जमायेगा 

चलेगी बेन की आंधी 

या गेल नामक तूफान आयेगा 

यह तो,वीवो आईपीएल ही बतायेगा!!

भुवनेश्वर की कटर का क्या होगा असर 

क्या बुमराह की यार्कर की होगी फिकर 

रबाडा की रफ़्तार पर सबकी नजर 

शमी भी है सबसे बेहतर 

किसका चलेगा जादू ,होगा किसका असर 

क्या पता टॉस हो जाये डिसाइडर 

गेंद शिकार करेगी बल्ले का 

या बल्ला रंग जमायेगा 

यह तो,वीवो आईपीएल ही बतायेगा!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract