STORYMIRROR

Neha khetan

Abstract

3  

Neha khetan

Abstract

उम्मीद

उम्मीद

1 min
376

हाथ जोड़े खड़े थे सब उस भीड़ में

बस इसी एक उम्मीद में

कभी तो नजर आये भगवान

उस पत्थर की मूरत में !


कहीं हाथों में मन्नतों की थाली थी

और आँखों में ख्वाबों की रौशनी,

कहीं दिलों में ग़मों का सागर था,

और चेहरे पे मुस्कराहट।


पर फिर भी वहीं खड़े थे सब हाथ

जोड़कर, बस इसी उम्मीद में,

कभी तो नजर आये भगवान

उस पत्थर की मूरत में !


कुछ ऐसा भी दिखा वहां की

समझ नहीं आया,

कुछ लोग अपना सर झुका

कर दुआ मांगते,

तो कुछ झोली फैला कर

रहमत की गुहार करते।


लोग आते अपनी जरुरत लेकर थे, 

लेकिन लौटते अपनी किस्मत की लकीरें लेकर,

फिर भी हर इंसान खड़ा था वहां हाथ जोड़कर

बस इसी उम्मीद मे,

कभी तो नजर आये भगवान उस पत्थर की मूरत में!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract