STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

उम्मीद

उम्मीद

1 min
205

अंतर्मन का तम हरने को

जीवन में नया रंग भरने को 

आओ मिलकर कदम बढ़ाएं 

उम्मीद का इक दीया जलाएं।

भूले-भटके राही हैं जो पथ से 

सही राह उन्हें दिखलाएं 

मिल-जुलकर रहें हम सदा

नफरत न फैलाएं

उम्मीद का इक दीया जलाएं।


संकट की घड़ी में हम

एकजुटता अपनी दिखलाएं 

जन-जीवन बचाने को 

मानव धर्म अपना निभाएं

उम्मीद का इक दीया जलाएं।


एक साथ पूरा भारत है

सारी दुनिया को बतलाएं

विपदाओं को हराने को

मिलकर कदम बढ़ाएं

उम्मीद का इक दीया जलाएं।


संकट की घड़ी में

संयम से काम चलाएं

सूझबूझ से अपनी हम 

हर विपदा को हराएं

उम्मीद का इक दीया जलाएं।

मानव सेवा में रत देवदूतों का

नतमस्तक हो आभार जताएं

उम्मीद का इक दीया जलाएं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational