STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

4  

Neerja Sharma

Inspirational

उम्मीद

उम्मीद

1 min
421

उम्मीद 

एक आशा  

निराशा के ऊपर

आगे बढ़ने को तत्पर।


उम्मीद 

प्रकाश पुंज

जो देता प्रकाश

अंधेरे मन के मार्ग पर।


उम्मीद 

ऊर्जा शक्ति

थके हारे प्राणी को 

मन को रिचार्ज करने को।


उम्मीद

एक प्रार्थना

टूटे दिल की आस

पहुँचे सीधे प्रभु के पास।


उम्मीद 

न होती तो 

मानव न होता

गतिशील प्रतिपल।


उम्मीद

आने वाला कल 

आज से सुन्दर कल

बीता कल उसका प्रतिफल।


उम्मीद

न छोड़ो कभी

आगे आगे बढ़ते चलो

सब सही होगा यही सोचो।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational