STORYMIRROR

मिली साहा

Inspirational

4  

मिली साहा

Inspirational

तू कोशिश तो कर

तू कोशिश तो कर

2 mins
571

मिलती है तुझे हार बार-बार 

तो इसमें ज़िन्दगी कोई का कसूर नहीं

शायद कमी है तेरी कोशिशों में 

या कामयाबी का तुझमें जुनून ही नहीं।


कभी हार, कभी जीत यही तो ज़िन्दगी 

स्वीकार करना तू सीख ले

तू कदम तो आगे बढ़ा ज़िन्दगी भी कद्र करेगी 

तेरी हिम्मत, तेरे मजबूत इरादों की।


एक मौका तो सभी को देती है ये ज़िन्दगी 

इतनी भी होती निष्ठुर नहीं

खुद पर अगर हो विश्वास, हिम्मत हो साथ

तो मंजिल तेरी अब है दूर नहीं।


तुझमें भी है ताकत, तूफानों की क्या हिमाकत

तू बस डटकर चलना सीख ले

मुश्किल होंगी राहें, कांँटे भी चुभेंगे पांव में 

पर तू परवाह न कर ज़ख्मों की।


कामयाबी तो उन्हीं को मिलती है 

जो मुश्किलों से कभी हार मानते नहीं

सोना बनकर निखरते हैं वही 

जो कड़े इम्तिहानो में भी डगमगाते नहीं।


बदलेगी तेरी किस्मत,कर थोड़ी मेहनत 

बस तू हिम्मत न हार इरादे न बदल

जिद है गर मंजिल पाने की तुझमें 

तो कोई रोक नहीं सकता तेरे कदमों को।


अपनी किस्मत चमकाते हैं वही 

जो हाथ की लकीरों पर भरोसा करते नहीं

वास्तव में कुछ करना चाहते हैं जो

वो व्यर्थ की बातों में अपना वक़्त गंवाते नहीं।


कोई तेरी हार का मज़ाक उड़ाए तो उड़ाने दे 

तू बेफिक्र बस आगे बढ़ता जा

दुनिया का तो काम हारे हुए को हराना, 

पर तू परवाह ना करना उन बेतुकी बातों की।


तू प्रयास कर, बार-बार कर

कामयाबी किसी को एक दिन में मिलती नहीं

केवल एक हार से थक कर बैठते हैं वहीं 

जिनके हौसलों में जान होती नहीं।


ईश्वर ने सभी को यहाँ एक नायाब हीरा बनाय 

बस तराशने की है ज़रूरत

तू धैर्य रख और उम्मीद ना छोड़

मिलेगी ज़रूर तुझे भी चाबी तेरे ख़्वाबों की।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational