STORYMIRROR

Ritu Purohit

Abstract Fantasy Others

4.5  

Ritu Purohit

Abstract Fantasy Others

तू कैसी है ज़िंदगी

तू कैसी है ज़िंदगी

1 min
116

क्या बताऊं तू कैसी है ज़िंदगी

भीड़ भरी रोड पर

 परेशानियों के 

ट्रैफिक जाम सी ज़िंदगी 

खुशियों की

 हरी लाइट के इंतजार में जिंदगी

जैसे शाम को 

पापा के आने के इंतजार  

में बच्चे सी ज़िंदगी 

 रोटी के इंतजार में 

पूंछ हिलाते छोटे   

कुत्ते के पिल्ले सी जिंदगी

बच्चे को दुलारती मां को देख 

अपनी मां के याद आ जाने जैसी जिंदगी

 क्या बताऊं

 तू कैसी है ज़िंदगी 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract