तू ही है नारी
तू ही है नारी


तू ही है नारी.....
तू ही है जन्मदायिनी,
तू ही है वैभवशाली।
तू ही है गौरवशाली,
तू ही है भाग्यशाली।
तू ही है नारी.....
तू ही है पद्मिनी,
तू ही है यामिनी।
तू ही है मधुशाला,
तू ही है मधुमाला।
तू ही है नारी....
तू ही है प्रहरी,
तू ही है ग्रहणी।
तू ही है अर्पण
तू ही है दर्पण।
तू ही है नारी....
तू ही है सुख समृध्दि,
तू ही है जग जननी।
तू ही है सुख करनी,
तू ही है दुख हरनी।