तुम्हारे प्यार में हम भी सँवर गए होते
तुम्हारे प्यार में हम भी सँवर गए होते
तुम्हें है प्यार तो इज़हार कर गए होते !
तुम्हारे प्यार में हम भी संवर गए होते !
हमारे गांव के परदेसी ख़ैर लौट आए।
वबा से पहले ही वरना वो मर गए होते।।
चरागे़ इश्क जलाया था कभी दोनों ने।
साथ जो तुमने दिया होता घर गए होते।।
तुम्हारा प्यार नवाज़िश है कि मिला मुझको।
सितारे नाज़ गर आंचल में भर गए होते।।
मौसम ए हिज्र बताते हैं आज ये पतझड़।
बहार लौट के आता, सुधर गए होते।
सभी सवाल उठाते हमारी चाहत पर।
कसम वफा़ की जो खा कर मुकर गए होते।
तुम्हारा प्यार भी नफरत में गर नज़र आता।
मेरी निगाह से कब के उतर गए होते।
"सगी़र" सांस भी है उसकी मुंतजि़र अब तो।
जो उसकी याद ना आती तो मर गए होते।

