STORYMIRROR

Aprajita 'Ajitesh' Jaggi

Inspirational

3  

Aprajita 'Ajitesh' Jaggi

Inspirational

तुम गीत वही लिखना

तुम गीत वही लिखना

1 min
519

जिसे सुन, हर युवा, मर मिटने को तैयार हो 

जिसे सुन, हर दिल को, देश से प्यार हो 

तुम गीत वही लिखना। 


जिसे सुन, हर दुश्मन, मिनटों में फ़रार हो 

जिसे सुन, हर बागी, पल में वफ़ादार हो 

तुम गीत वही लिखना। 


जिसे सुन, हर बच्चा, सच में होशियार हो 

जिसे सुन, हर घर, में छायी बहार हो 

तुम गीत वही लिखना। 


जिसे सुन, हर उम्मीद, पंखों पर सवार हो 

जिसे सुन, हर नैया, की मजबूत पतवार हो 

तुम गीत वही लिखना। 


जिसे सुन, हर झूठ, बिलकुल ही बेकार हो 

जिसे सुन, हर सच, जीतने का द्वार हो 

तुम गीत वही लिखना। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational