काश ऐसा होता
काश ऐसा होता
1 min
181
काश मकान अपना होता
तो एक घर अपना होता
किश्तों में जो मिल जाता
अपने बजट में आ पाता
काश शहर सस्ता होता
तो एक घर अपना होता
दिल कितना सुकून पाता
ड्रा गर अपने नाम आता
काश ये सपना सच होता
तो एक घर अपना होता
मालिक मकान न यूँ आता
नोटिस न यूँ पकड़ाता
काश न वेतन कम होता
तो एक घर अपना होता
