तुझको प्रीत लिखूँ
तुझको प्रीत लिखूँ
तुझको प्रीत तुझको गीत लिखूँ
दिल से तुझको मनमीत लिखूँ
पढ़कर मेरे शब्द भरे एहसास तू
कविताओं में तुझको प्रीत लिखूँ
चाहत जो दिल में, तेरी है हर पल
जिंदगी की तुमको रीत लिखूँ
दर्द में जो बन के रहे मरहम हरदम
ओस की बूँद की प्यारी शीत लिखूँ
बहे मन में जो धारा तुमसे प्यार की
प्रेम दिल की ,तुझी को अमित लिखूँ