STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Classics Fantasy Inspirational

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Classics Fantasy Inspirational

टिमटिमाते सपने

टिमटिमाते सपने

2 mins
193

तारों की तरह टिमटिमाते हुए सपने 

उम्मीद जगाते हैं 

कुछ कर गुजरने के लिए। 

अगर सपने ही नहीं होंगे 

या फिर वे टिमटिमायेंगे नहीं 

तो आगे बढ़ने की प्रेरणा कैसे मिलेगी 

लक्ष्य का संधान कैसे होगा 

भावी योजनाओं का क्या होगा 


ये टिमटिमाते सपने ही हैं 

जो अभिप्रेरित करते हैं 

अपने टारगेट को पाने का 

उसके लिए योजना बनाकर 

काम करने का । 


ये टिमटिमाते सपने 

रोशनी का काम भी करते हैं 

रास्ता भी दिखाते हैं 

लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करते हैं । 


टिमटिमाते सपने 

जरूर देखने चाहिए 

हर किसी को 

क्योंकि सपने होंगे 

तभी तो सच होंगे 

अगर सपने ही नहीं होंगे 

तो क्या होगा ? कुछ नहीं 

और रह जायेगा 

केवल एक शून्य। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics