STORYMIRROR

Ritu asooja

Inspirational

4  

Ritu asooja

Inspirational

ठंडी छांव

ठंडी छांव

2 mins
399

इनायते कर्म तो होती है

तू एतबार करके तो देख

निखार तो आता है

सूर्य की तपिश में

तप के तो देख

इंतहान तो देना पड़ता है


कठिन से कठिन हालातों

को चुनौती समझ

पार कर के तो देख

तू थोड़ा सब्र करके तो देख

उसके आश्रय की ठंडी छांव

मिलती है

तू विश्वास करके तो देख


सफ़र लम्बा है पथरीली राहें

जख्मों के नासूर भी बनते हैं

ये तेरे किरदार की भूमिका है

अपने किरदार को अच्छे से निभाकर तो देख


जीत तेरी होगी तू उस पर विश्वास करके तो देख

रो मत, हौसला रख, ये जिंदगी का सफर है

चलते-चलते राहों में गीत गुनगुना के तो देख



दुनियां तेरी दीवानी होगी

तू हर हाल में मुस्करा के तो देख

उसकी दुआओं की ठंडी छांव आ रही है

तू एहसास करके तो देख ...


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational