टेडे मेडे रास्ते
टेडे मेडे रास्ते
जीवन के हर सफर में
एक दौड़ है, एक इंतजार है
एक डर है जो दिल के
किसी कोने में
दुबक कर बैठा होता है,
दिल धटकता है,
हम गबराते है
खुद से सवाल करते है
"यह डर क्यों, यह कपकपाहट क्यों?"
दिमाग की गहरी सतह में
उस साहस की खोज
शरू होती है जो हमारा
पथ प्रदर्शक होता है।
हमारे रुके हुए कदमों का
पहला ठोस कदम!
हम वहां पहुंचते है
जो हमारी मंजिल की
पहली सीढ़ी होती है,
हमारा इंतजार, हमारी दौड़
हमारे भविष्य की यात्रा है
जो होती तो पीड़ादायक है
पर लायक है।
उस लम्हा मुखौटा उतर जाता है
मानवता में विश्वास जगाने के लिए
शब्दों की माला आत्मा से बहती है
और वह कठिन यात्रा
एक गीत का रूप लेती है,
और मीठे स्वर में गुनगुनाती है
"वे जो बहादुर होते है
वे बिना किसी के साथ के
हिम्मत का चोला पहन के
एक ठोस कदम उठाके
बदल देते हैं दिशाएं हवाओं के
मंजिलें ताकती है रास्ते उनके"
और एक नया इतिहास रचने की
तयारी शुरू हो चुकी होती है।
यह जीवन है,
और इसकी प्रदर्शक, इसकी पगडंडियां,
इसके टेड़े मेड़े रास्ते...
