STORYMIRROR

Bhawna Kukreti Pandey

Abstract

4  

Bhawna Kukreti Pandey

Abstract

तस्वीरें

तस्वीरें

1 min
627

तस्वीरें 

बहुत असर

करती है।


तस्वीरें अक्सर 

गवाही देती हैं

कुछ गुमशुदा जज्बातों के

होने की।


तस्वीरें 

चाबुक सी भी पड़ती है 

दिल के सबसे नाजुक

 कोनो पर।


तस्वीरें 

सौ बातें भी बता जाती हैं

ग़फ़लत से जगा देती है

झटके से।


तस्वीरें

चोट देती है ख्वाब से रिश्तों पर

गिरा देती है पाला उगती हुई

आशाओं पर।


तस्वीरें 

बहुत असर 

करती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract