STORYMIRROR

Seema Singhal

Abstract

2  

Seema Singhal

Abstract

तर्पण श्रद्धा का !!

तर्पण श्रद्धा का !!

1 min
132


अर्पित है जल की 

प्रत्‍येक बूँद से आपको 

इस श्राद्ध में 

तर्पण श्रद्धा का 

माँ - पापा ... 

भावना की नन्‍ही सी 

अंजुरी मेरी में 

जौ, तिल, फूलों के संग 

मिश्रित है गंगा का 

पावन जल 

आपकी तृप्ति के लिए 


भीगा सा मन 

नमी आंखों में 

भावनाओं की करूणा भरे 

शब्‍द जिभ्‍या पर लिए मैं 

श्रद्धान्‍वत् हूँ पूर्ण आस्‍था से

यह मान आप जहां भी होंगे 

तृप्‍त हो इस पितृपक्ष में अपना 

आशीष हम पर सदा रखेंगे 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract