STORYMIRROR

Bairagi S

Drama Romance Tragedy

4  

Bairagi S

Drama Romance Tragedy

# थोड़ा वक़्त लेते आना...

# थोड़ा वक़्त लेते आना...

2 mins
8

है कहां किसी के पास वक्त इतना की मिलना और मिलकर अपना दुख बताना

उस पर तुम्हारा हर बार मिलकर ये कहना सब ठीक है , 
ओढ़कर चेहरे पर झूठी मुस्कान और फ़िर मुझे बहलाने को तुम्हारा झूठा खिलखिलाना।

एक इल्तज़ा है तुमसे मेरी, हसीं अगर सच्ची हो तो ही दिखलाना.

अगली बार मिलना तो यूँ करना

के थोडा वक़्त लेते आना।

घड़ियां बटुए और मिलकर बस कुछ तोहफों का ही राब्ता रखते हो क्या हमसे
कुछ और इनसे भी बेशकीमती मांगू जैसे तुम्हारे वक्त को तो मुकर ना जाना।

अगली बार मिलना तो यूँ करना

के थोडा वक़्त लेते आना।

हमें मालूम है के दुनिया चल रही है चासनी में लिपटी बातों पर
लेकिन तुम जो दिल से निकले सिर्फ वो शब्द कहते जाना।

अगली बार मिलना तो यूं करना

के थोडा वक़्त लेते आना।

जब भी मिलते हो, साथ होकर भी खोए हुए ही लगते हो, 
आंख हम पर और हाथ फोन पर रखते हो
सुनो अगर करने आओ हमसे बात तो एहसान बस इतना जताना
कि फ़ोन का नेट बंद और साइलेंट कर थोड़ा फुर्सत पा जाना।
 
क्योंकि ख़त्म होने को है किस्सा ये, बड़ी किल्लत में है वक्त का हिस्सा ये

पर अगली बार मिलना तो यूँ करना 

के थोडा वक्त लेते आना।

मुश्किलें, उलझने, दर्द हम सबको हैं बहुत
हो सके तो जब मिलो, इन्हें साझा कर जाना

और जाते जाते ये सब हमारे हवाले कर जाना 

अगली बार मिलना तो यूँ करना

के थोडा वक़्त लेते आना।

मालूम है हमें, के दुनिया में मुखोटे बहुत है लोगो के चेहरों पर 
लेकिन जब बनो किसी के हमसफर तो ये मुखोटे हटाते जाना।

अगली बार मिलना तो यूँ करना

के थोडा वक़्त लेते आना।

आख़िरी बार गए थे एक खामोश आँधी की तरह चुपके से आंख बचाकर
इस बार जब जाना तो बातों में न सही इशारों में ही आंख मिलाकर बताना।

और हो सके तो...

अगली बार मिलना तो यूँ करना

के थोडा वक़्त लेते आना।

नासाज़ रहती है आजकल तबियत मेरी
बस यूँही हाल चाल पूछकर मत चले जाना
थोड़ी देर बैठना, कुछ पलकें, थोड़ा आंचल भिगाना 
अच्छा अब देर हो रही है कहकर, उठ मत जाना।

अगली बार मिलना तो यूं करना

के बस थोड़ा वक्त लेते आना।

एक दिन था जब हम पहली बार मिले थे,
एक वो भी दिन आएगा जब हम मिलेंगे आखिरी बार 

इन दो लम्हों के बीच जब भी मिलना,
कुछ लाओ ना लाओ मेरे लिए


अगली बार मिलना तो बस यूँ करना

के बस थोड़ा वक्त ले के आना।


सुनो ना,


इस बार अपनी जेब में थोड़ा ज्यादा वक्त लेके आना।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama