STORYMIRROR

Rushikesh Ade

Romance

4  

Rushikesh Ade

Romance

थोडा ज़्यादा

थोडा ज़्यादा

1 min
27

जितना याद रहता है, उसका आधा लिख देता हूं

तेरे बारे में जो सोचता हूं, थोड़ा ज़्यादा लिख देता हूं।


की कैसे मेरी खुशी तेरे चेहरे से होकर गुजरती है

कैसे मेरी तन्हाई तेरे यादों से बातें करती है।


तेरे साथ ज़िन्दगी बिताने का वादा लिख देता हूं

तेरे बारे में जो सोचता हूं , थोड़ा ज़्यादा लिख देता हूं।

तेरे होंठो से निकले लब मेरे दिल का रास्ता जानते हैं

महफ़िलमें बैठे लोग मुझे तेरे नाम से पहचानते हैं।


जिंदगी के शतरंज में खुद को प्यादा लिख देता हूं

तेरे बारे मे जो सोचता हूं, थोड़ा ज़्यादा लिख देता हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance