STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

4  

Kawaljeet GILL

Romance

तेरी याद आती है

तेरी याद आती है

1 min
290

तेरी याद आती है तो जाती नहीं,

दिल टूटेगा के बचेगा ये मैं जानती नहीं,

खुशी से दिल लगाया था तुझसे,

जुदा फिर क्यों हम हो गए,

तेरी याद आती है तो जाती नहीं...


नींद आंखों में है तेरा इन्तजार है,

दिल उदास सा है जाने क्यों बेकरार सा है,

कोई रिश्ता नहीं तेरा मेरा

फिर क्यों तू आस पास सा है,

कोई और नहीं ये मेरे ख्वाब है ख्वाब है,

जिनका रोज रहता हमको इन्तजार है इन्तजार

तेरी याद आती है तो जाती नहीं...


ख्वाबों में भी हो तुम दिल मे भी हो तुम,

प्यार हमारा क्यों दे रहा अग्नि परीक्षा,

मिलकर भी हम क्यों जुदा हो गए,

ऐसा क्या गुनाह हम कर बैठे,

तेरी याद आती है तो जाती नहीं,


मिलेगे कब हम ये ना तुम जानो ना हम जाने,

फिर भी याद रोज करते एक दूजे को,

ये दूरिया हमारे दरमियान कब खत्म होगी,

इसी उम्मीद पर हम दोनों जिंदा है,

तेरी याद आती है तो जाती नहीं..।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance