स्वतन्त्रता दिवस
स्वतन्त्रता दिवस
वन्दे मातरम का जयकारा गूँज रहा
आज देश के कोने कोने में
तिरंगे ने बिखेरी है अनोखी छटा
आज देश के सारे परिवेश में।।
हमारा प्यारा राष्ट्रीय तिरंगा शौर्य,
शान्ति, बलिदान को दर्शाता है
देश की आन बान शान का
यह प्रतीक माना जाता है।।
वीरों ने दिया अपना बलिदान
तब यह स्वर्णिम दिन आया है
देखा था जो स्वप्न सबने आत्मनिर्भर
भारत का सपना साकार हो पाया है।।
आओ हम सब मिलकर आजादी की
75 वीं वर्षगाँठ धूम धाम से मनाएँ
हर घर लहराए अब तिरंगा और
शहीदों की गाथाएं हम सभी गाएँ।।
जाति धर्म के भेद को हम सब
अपने दिलों से हटाएँ
राष्ट्रप्रेम की रंग में रंग कर
हम सब भारतीय बन जाए।।
हाथों में लेकर तिरंगा हम सब
शान से मिलकर फहराएँ
देश की एकता अखण्डता को
हम सब मिलकर दर्शाए।।