STORYMIRROR

स्वेटर

स्वेटर

1 min
760


सलाईयाँ स्वेटर नहीं बुनती

बुनती है सपने।

फंदे से फंदे बाँधती

जोड़ती है खुद को,

रिश्तों से


माँ की उंगलियाँ

नाचती सलाई पर

उधेड़ती,बुनती,खेलती,

फंदे से,बच्चों को प्रेम

का हिसाब देती है


डिज़ाइन खोजती,

सबसे अलग हो सोचती

प्रिय के दिल को हो छूता

सलाईयाँ ऊन से खेलती।


यादों में रम कर

पीहर के गोले को,

फंदे में गिन गिन उतारती

भाई पहनेगा ,जतन से

राखी का प्यार संवारती ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational