STORYMIRROR

Aarti Garval

Classics Inspirational

4  

Aarti Garval

Classics Inspirational

सवेरा

सवेरा

1 min
410

लो फिर भोर हुई..

कोयलें बुलाने लगीं

उनकी कूकें

दिल को लुभाने लगीं


कुछ मोरनियां भी आई हैं

मुझको रिझाने को

संग में अपने

एक ठंडी सुबह लाई हैं


दूर कहीं

सुनाई दे रही है

कुछ घंटियां

और अजानें


गुरुद्वारे की गुरबानियां

इन सबसे ऊपर

कुछ बुज़ुर्ग की आवाजें

जो देते हैं दुआएं !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics