STORYMIRROR

Amar Nigam

Abstract Inspirational

3  

Amar Nigam

Abstract Inspirational

सत्य और संघर्ष

सत्य और संघर्ष

1 min
333

न दिन सत्य है, न रात सत्य है

दिन रात के बीच का संघर्ष सत्य है


न धर्म सत्य है, न अधर्म सत्य है

दोनों में अंतर करता संघर्ष सत्य है 


न धन सत्य है, न यश सत्य है

इनकी प्राप्ति में किया गया हर संघर्ष सत्य है 


न पाप सत्य है न पुण्य सत्य है

कर्मों में चुनाव करता संघर्ष सत्य है


न हार सत्य है न जीत सत्य है

हार जीत के बीच में किया गया संघर्ष सत्य है


न जीवन सत्य है न मृत्यु सत्य है

जीवन मृत्यु के बीच का संघर्ष सत्य है

सिर्फ संघर्ष सत्य है, सिर्फ संघर्ष सत्य है ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract