STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

सशक्त लोकतंत्र

सशक्त लोकतंत्र

1 min
8

लोकतंत्र के इस महापर्व में,

हमें अपना फर्ज निभाना है

शत-प्रतिशत मतदान कर, 

सशक्त लोकतंत्र बनाना है।


झूठे वादों के चक्कर में,

अब हमें नहीं आना है 

प्रलोभनों से दूर रहकर 

हमें अपना कर्तव्य निभाना है

सशक्त लोकतंत्र बनाना है।


राह में मुश्किलें भी आएंगी, 

कर्तव्य पथ से हमें डिगाएंगी 

मुश्किलों से हमें नहीं घबराना है

योग्य व्यक्ति को ही जिताना है

सशक्त लोकतंत्र बनाना है।


विकास की किरणों से जो दूर हैं 

उनको हक अधिकार दिलाना है 

भ्रष्टाचारियों को हमें 

मिलकर सबक सिखाना है

सशक्त लोकतंत्र बनाना है।


कुछ भी असंभव नहीं जहां में 

सब कुछ संभव कर दिखाना है 

राष्ट्रहित हमें अपना फर्ज निभाना है

सशक्त लोकतंत्र बनाना है।


सपने सच होते हैं, 

जागरूक मतदाताओं के 

ये सारी दुनिया को बताना है 

लोकतंत्र के इस महापर्व में 

हमें अपना फर्ज निभाना है 

सशक्त लोकतंत्र बनाना है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational