सरोजिनी नायडू
सरोजिनी नायडू
विशिष्ट पहचान,
नारी शक्ति का अभिमान,
कोकिला सरोजिनी नायडू को,
अवतरण दिवस पर ,
कोटि-कोटि प्रणाम।।
लेखनी में अपार योगदान,
बहुभाषाओं का ज्ञान,
किया साहित्यिक उत्थान,
राष्ट्र हितैषी नारी को,
शत-शत प्रणाम।
राजनीति के रण में,
दम खम दिखाकर,
बनाएँ अमिट निशान,
महान विभूति को,
कोटि-कोटि प्रणाम।
जन गण मन राष्ट्रगान का,
किया प्रथम सस्वर गान,
विश्वास जागृत करने वाली,
महिला राज्यपाल शान को,
शत-शत प्रणाम।