STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

3  

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

सर्द हवाओं का मौसम सर्दियां

सर्द हवाओं का मौसम सर्दियां

1 min
299

सर्दी का मौसम, स्वस्थ स्वास्थ्य का मौसम,

बड़ा आनन्द दायक मौसम,

बड़े मुश्किल गर्म मौसम के बाद आता बरसात का मौसम,

बरसात के बाद आता है सर्दी का मौसम,

यह मौसम बड़ा सुहावना होता,

यह मौसम सभी कार्यों के अनुकूल होता,


इस मौसम में छात्रों को अंतिम फाइनल परीक्षा की

तैयारी करनी होती,

इस मौसम में किसानों को अपनी

फसल बोने की तैयारी करनी होती,

इस मौसम में बीमारियां भी कम होती,

इस मौसम में लोग सूर्य की धूप का भी आनंद उठाते,

इस मौसम में लोग गर्म कपड़ों का आनंद लेते,

इस मौसम को लोग शादियों के अनुकूल मानते,


इस मौसम में हम सभी हरी सब्जियों का आनंद उठाते,

इस मौसम में हम गाजर के हलुवे का भी आनंद लेते,

इस मौसम न मच्छर होते, इस मौसम में न डेंगू होता,

यह मौसम हर मौसम से अलग होता,

यह मौसम बड़ा ही सुंदर होता,

इस मौसम में चारों ओर फूल ही फूल दिखाई देते,

यह मौसम चारों ओर सुन्दरता बिखेरता,

सर्दी का मौसम, स्वस्थ स्वास्थ्य का मौसम,

बड़ा आनंददायक मौसम,



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational