STORYMIRROR

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

4  

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

सफलता पहनाएगी पुष्पहार

सफलता पहनाएगी पुष्पहार

1 min
718

होता वही जो होना था ना समझो उसे अनहोनी

देखकर कोई घटना तुम्हें अपनी खुशी ना खोनी


अपनी किसी हार का दोष औरों पर ना लगाना

अपनी गलती सुधारकर खुद को होश में लाना


जिम्मेदारी से मुँह मोड़ना कायरता ही कहलाती

मंजिल से कोसों दूर हमें यही कायरता ले जाती


तक़दीर को दोष देकर कमजोर ही होते जाओगे

सफलता के शिखर को तुम छू कभी ना पाओगे


सफलता को पाने के लिए व्यस्तता को बढ़ाना

आलस रूपी शत्रु से तुम अपने आपको बचाना


एक सफलता पाकर कभी खुद को ना ठहराना

नया लक्ष्य लेकर तुम उसकी ओर कदम बढ़ाना


रचनात्मक कार्यों में जितना आगे बढ़ते जाओगे

आलोचकों का सामना उतना ही करते जाओगे


हर आलोचना को समझना खुद के लिए उपहार

स्वउन्नति का नवीन पथ करना उससे तुम तैयार


हार ना मानो तुम कोशिश करते जाओ बारम्बार

सफलता स्वयं आकर तुम्हें पहनाएगी पुष्पाहार



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational