STORYMIRROR

Om Prakash Fulara

Inspirational

4  

Om Prakash Fulara

Inspirational

सोच

सोच

1 min
318

अमर बनाती है इंसान को

उसकी सोच

उसके कर्मों की

नियति बनती

उसकी सोच

यह शरीर तो नश्वर है

शाश्वत है तो बस एक

यही सोच।


गाँधी, गौतम, महावीर हो

या हो विवेकानंद

सबने पाया जीवन में

सदा परम आनंद

उनकी सोच ने 

नियत किए कर्म

जान पाए वो 

जीवन का मर्म

महानता उनकी 

पूजी जाती जग में

मरकर भी अमर हैं

इस अमरता का मूल है

उनकी सोच।


आज मानव घिर गया

निज स्वार्थ से

मुँह मोड़ लिया है उसने

परमार्थ से

कुंठित होती जा रही

उसकी सोच।


धर्म मज़हब की लड़ाई

लड़ रहे भाई भाई

मंदिर मस्जिद राम रहीम में

अटक गई है आज

इनकी सोच।


मानवता ही एक धर्म है

ईश्वर हर दीनन के द्वार

सेवा भाव से मिल पाएगा

रहीम कहो चाहे राम

रखनी होगी पाने को

उत्तम अपनी सोच।


जीवन का सच्चा सुख 

मिल पाएगा तब

लोभ मोह छोड़ कर

जब बदले 

अपनी सोच।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational