STORYMIRROR

SIJI GOPAL

Abstract

4  

SIJI GOPAL

Abstract

संकेत चिन्ह

संकेत चिन्ह

1 min
408

कठिनाइयांँ लाल बत्ती नहीं,

तुम सफ़र से डरना नहीं,

यात्रा से मुंह मोड़ना नहीं,

यह तो हैं एक सर्वेक्षण।


आंतरिक शक्ति का परिक्षण।

या हैं एक अनसुलझी पहेली,

हर राह की खामोश सहेली।


मुश्किलें हैं पीली रोशनी‌ के भांति,

कहती धीमी करों अपनी गति,

दृष्टिकोण में लाओ अभिवृति।


अभी पूरी नहीं हुई हैं उड़ान,

होगा कोई बेहतर समाधान।

खत्म होगी हर अंधेरी रात,

धूप छांव हैं अनूठा ‌साथ।


समस्याएँ हैं हरी झंडी की पूर्ववृति,

आत्मविश्वास की करो अभिवृद्धि,

मनोबल की दिशा में लाओ प्रगति।

विषमता का भी है अदभुत महत्व,


मंजिल की राह का अमूल्य तत्त्व।

संघर्ष है जीवन का सुन्दर सत्य,

यहीं निखारेगा तुम्हारा व्यक्तित्व।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract