STORYMIRROR

Dr Sangeeta Tomar

Inspirational

3  

Dr Sangeeta Tomar

Inspirational

संघर्ष

संघर्ष

1 min
205

बिन संघर्ष जीवन असंपुष्ट है सखियों

संघर्ष से जीवन लक्ष्य निष्पादन

लोहा लेते परिस्थितियों से

तब होता चरित्र निर्माण

अनुशासित, कर्मठ, तटस्थ बनते

और जगता दृढ़ विश्वास


विभीषिका ना होती कोई

बस अंबरारंभ देखने की आस

दूरत्व ना डिगा पाता हौसलों को

संघर्ष को सखा बना लो 

ना होता विफल होने का त्रास


प्रकृति का नियम परीक्षा है

अनवरत करते रहो प्रयास

विहग ना उड़ पाते बिना संघर्ष के

ना चींटी पहुंच पाती अपने ध्येय तक

धरा को चीर कर ही कोमल अंकुर

बढ़ता है सूर्य की ओर

बिना तपस्या नहीं मिलता है वर

बिना युद्ध के विजय होती निराधार

नई चुनौती स्वीकारो

करो जीवन में प्राण संचार

 

पीड़ा की पराकाष्ठा सह कर 

होगा आनंद का विस्तार

बिना डूबे जीवन सागर में

नहीं होगा उद्धार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational