STORYMIRROR

ritesh deo

Abstract

3  

ritesh deo

Abstract

समय

समय

1 min
169

देखते देखते एक समय चला जाता है 

और दूसरा चला आता है

जैसे उसी का दिया हुआ हो

एक समय एक जीवन फिर भी रह जाता है

होने वाले जीवन के लिए 


जाते जाते जो भी हो जाता है

आते जीवन के काम आता है

जो किसी और समय किसी और जीवन की तरह

याद किया जाता है


बहुत बीता बहुत बीता समय हम पर बहुत बीता 

फिर भी अभी नहीं बीता 

सबके जीवन में 

एक ऐसा भी समय है अनबीता


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract