STORYMIRROR

Meera Ramnivas

Abstract

4  

Meera Ramnivas

Abstract

समय के साथ

समय के साथ

1 min
262

समय के साथ, 

गुम हुई,कुछ इच्छाऐं ,

उन्हें ढूंढ कर लाऐं।


 समय के साथ

सो गई कुछ आशाऐं

उन्हें थपकी देकर जगाऐं

ओझल हुए कुछ ख्वाब ,

उन्हें फिर आंखों में बसायें

समय के साथ,


गुम हुआ जीवन से आनंद ,

करें फिर कुछ मनपसंद

और आनंदित हो जायें

कुछ नया सा करें

कुछ अटपटा करें।


क्यों ना किसी दिन 

बच्चा बन जाऐं।

बच्चों संग खेलें

हल्ला मचाऐं

 या बैठ कर,

 उपवन में ,


फूलों संग बतियायें

या जोर से खुद को ही पुकारें

या शीशे में खुद को निहारें,

या लिखें कोई कविता, 

कोई कहानी,

या कोई गीत गुनगुनायें।

फिर से जीवंत हो जायें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract