STORYMIRROR

Vimla Jain

Action Inspirational

4  

Vimla Jain

Action Inspirational

समय के खिलाफ नहीं/समय का सदुपयोग करें

समय के खिलाफ नहीं/समय का सदुपयोग करें

2 mins
29


यह समय है जो निरंतर चलता रहता है वर्तमान समय एक सेकंड में भूतकाल में बदल जाता है

और आने वाले समय वर्तमान में

समय का पहिया निरंतर ही चलता रहता है।

इसके खिलाफ कोई ना जा सका है ना जा सकेगा।

क्योंकि, समय की धारा में बहते हैं हम, नहीं रुकता, न थमता ये सैलाब।

हर पल, हर क्षण, हर लम्हा,

छोड़ जाता है अपने निशान।

पलकों के नीचे से गुजरते साल,

जैसे रेत के कण फिसलता हाथ।

बचपन की मुस्कानें, यौवन की चमक,

सभी खो जाती हैं इस तेज बहाव में।

कभी सोचती हूं, रोक दूं इस समय को,

पर ये निरंतर चलता ही रहता है।

जीवन की किताब में लिखता नए पन्ने,

हर पन्ना है अनुभव से भरा।

हम समय के साथ लड़ते हैं,

पर इसे जीतना असंभव है।

इसलिए, हर पल को जीओ खुलकर,

क्योंकि यही समय है जो सच्चा है।

जिसने किया समय का सम्मान

एक एक पल को मेहनत और लगन से जिया।

हर पल को खुशी से जिया। मेहनत से जिंदगी को संजोया।

उसने ना मानी है कभी हार।

समय पर पायी है अपनी जीत।

इसीलिए कहती है विमला

होते दिन के 24 घंटे जिंदगी में। उन 24 घंटे का करो सही उपयोग, ना उनको तुम व्यर्थ गंवाओ।

तो तुम अपने लक्ष्य को पाओ,

बुद्धिशाली मेहनत शील इंसान बनो।

जिंदगी में तुम महान बनो।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action