समय का मोल
समय का मोल
समय का मोल समझ ले तू ए इंसान
समय का न कर सकता कोई नुकसान।
समय के साथ सबको पड़ता है चलना
क्योंकि समय ही है सर्व शक्तिमान।
समय का करे जो सम्मान
उसके पूरे होते बिगड़ते काम।
समय का न करना कभी अपमान
उससे होगा अपना ही नुकसान।
