समाज के दो वर्ग
समाज के दो वर्ग
समाज में दो वर्ग हैं
एक वो
जिसके पास है सभी ऐशो-आराम
गाडी़, दौलत, बंगला, नौकर-चाकर
और दूसरा वर्ग वो
जिसको नसीब नहीं होता
खाने को दो वक्त की रोटी
जो नहीं जानते
क्या होता है सुख
वे सिर्फ जानते हैं कि
रोटी मिलना ही
तीनों लोकों के स्वामित्व के बराबर है
इनके बच्चे आपको दिख जाएंगे
कहीं कचरा बीनते हुए
कहीं चौराहे पर सूट-बूट पहने
लोगों की घुड़की सुनते हुए
आलीशान इमारतों के के बीच
फुटपाथ ही होता है इनका घर
और खुला आसमान छत
जिसके नीचे कटता है
इनका बचपन
धीरे....धीरे।
