STORYMIRROR

Dr.Shilpi Srivastava

Abstract

4  

Dr.Shilpi Srivastava

Abstract

समाधान

समाधान

1 min
420

हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है,

किसी को भी परेशानी का हल नहीं सूझ रहा है,


किसी को बेचैनी है, परीक्षा के निकट आने की,

तो किसी को चिंता है, बेटी का घर बसाने की,  


कोई बेरोजगारी से, तो कोई महंगाई से परेशान है,

ना कुछ मिला तो चलो, बीमारी से ही हैरान है,  


जीवन एक ऐसी पहेली है, जो कोई नहीं बूझ रहा है,

किसी को भी परेशानी का हल, नहीं सूझ रहा है,


अगर हो ऐसा कि, हम सब ज्ञानी हो जाएं,

कर्म करें और फल की इच्छा न जगाएं,


तब शायद ! मिल सकता है, हर परेशानी का निदान,  

तब शायद ! हो सकता है, हर समस्या का समाधान,  


किंतु यह ज्ञान चक्षु क्या किसी को भी रीझ रहा है ?

क्या किसी को भी परेशानी का हल सूझ रहा है ?


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract