STORYMIRROR

J P Raghuwanshi

Inspirational

4  

J P Raghuwanshi

Inspirational

"सीख"

"सीख"

1 min
486


महाराणा से मरना सीखो,

वीर शिवा से जीना।

लक्ष्मीबाई से पौरुष सीखो,

शिवजी से जहर को पीना।


मर्यादा का पाठ पढ़ाया,

हमें राम रघुराई ने।

कर्म भक्ति की शिक्षा दीन्ही,

हमको कृष्ण-कन्हाई ने।


भाई-भाईचारा किसे कहते हैं,

भरत-लक्ष्मण से सीखो।

कौशल्या ममता की मूरत,

केवट सम भक्त नही दीखों।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational