STORYMIRROR

Aditi Vats

Inspirational

4  

Aditi Vats

Inspirational

शुभ दिवाली

शुभ दिवाली

1 min
242

आज हम आज़ाद भारत की 75 वी दिवाली मना रहे हैं

मगर क्या वाकई ही हम दीवाली मनाने के काबिल हैं?

मेरा ये सवाल आपको अटपटा लग सकता है

मगर शायद कहीं न कहीं जायज़ है।


जो सभ्यता और संस्कृति हमें पुराणों से मिली है

जो ढेर सारे खुशियां त्योहारों से मिली है

क्या हम उनको सम्हाल रहे हैं?

क्या हम उनका ख्याल रख रहे हैं?


दिवाली दीपों का त्योहार है

दिवाली खुशियों का त्यौहार है

क्या हमने किसी के जीवन में दीप जलाया?

क्या हमने कभी किसी के जीवन में उजाला किया?


भारत वर्ष दिवाली उस दिन मनाएगा 

जिस दिन यहां की मिट्टी से 

बेटी के सुरक्षित होने की 

बेटी के जन्म पर खुशियां मनाने की

बेटी के सम्मान की रक्षा की

खुशबू आयेगी!


स्वयं विचार करें!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational