STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

"श्री कृष्ण जन्माष्टमी"

"श्री कृष्ण जन्माष्टमी"

1 min
228

श्री कृष्ण जन्माष्टमी आई है।

वो खुशियों की बारात लाई है।।

सब,नाचो,गाओ,धूम मचाओ।

चहुंओर श्री कृष्ण छवि छाई है।।


जन्माष्टमी में कोई फोड़े मटकी।

तो कोई बने राधा जैसी लड़की।।

कोई इसमें श्री कृष्ण बने भाई है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी आई है।।


आओ आपसी द्वेष को छोड़े।

भाईचारे से रिश्ता हम जोड़े।।

श्री कृष्ण ने यही बात बताई है।

हर ओर प्रेम बांसुरी बजाई है।।


कर्म करो फल की तुम न करो।

गीता में यही बात तो सुनाई है।।

अधर्म से करो आप तो लड़ाई है।

चाहे सामने खड़ा हो,तेरा भाई है।।


झूठ की सेना चाहे कितनी बड़ी हो।

जीतती अंत मे तो बस सच्चाई है।।

आओ केशव की शिक्षा ग्रहण करे।

जिंदगी में बनोगे सफल पथ राही है।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational