STORYMIRROR

piyush tiwari

Drama

3  

piyush tiwari

Drama

शक्ति

शक्ति

1 min
252

मैं शक्ति हूँ मैं शक्ति हूँ


मैं सृजन का गीत हूँ

मृत्यु का रुदन भी हूँ

हूँ गृहस्थ की शान मैं

अघोरी का अभिमान भी हूँ


मैं शक्ति हूँ मैं शक्ति हूँ


मैं साम हूँ मैं दाम हूँ

मैं दण्ड हूँ और भेद हूँ

मैं काल का भी काल हूँ

रौद्र हूँ महा विकराल हूँ


मैं शक्ति हूँ मैं शक्ति हूँ


मैं सौम्य हूँ तो अम्बा हूँ

पोषण करती अन्नपूर्णा हूँ

जो रुष्ठ हुई तो काली हूँ

संहार रूपिणी चामुंडा हूँ


मैं शक्ति हूँ मैं शक्ति हूँ


ब्रह्मा का पूर्ण ज्ञान हूँ मैं

श्री हरी की सारी माया हूँ

शिव का तांडव नृत्य हूँ मैं

संपूर्ण विश्व की काया हूँ

मैं शक्ति हूँ मैं शक्ति हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama